फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता महिला का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव क्षेत्र के ही गांव जैदपुरा के तालाब में मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नानौता देहात क्षेत्र की राजीव गांधी कालोनी (स्टेशन रोड) निवासी भूधई राम की 35 वर्षीय पत्नी पूनम तीन दिन पूर्व अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी उसके पति द्वारा 20 दिसंबर को नानौता थाने पर दर्ज कराई थी। शनिवार की दोपहर एक महिला का शव क्षेत्र के गांव जैदपुरा के बाहर तालाब में दिखने से ग्रामीणों में सनसनी मच गई। ग्रामीणों ने प्रधान के पति चरण सिंह को इसकी जानकारी दी । इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे एसआई आदेश पांचाल ने महिला के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। महिला की पहचान तीन दिन पूर्व गायब हुई पूनम के रूप में हुई। मौके पर मृतक महिला के परिजन भी पहुंचे और उसकी पहचान की पुष्टि की। थाना पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। उधर, मृतका के परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से बीमार थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष यशपाल धामा का कहना है कि पीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी पता लग पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें