फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिरगपुर गांव में खेत पर पानी चलाने गए मजदूर का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में पानी करने गए मजदूर का शव मिला
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। मिरगपुर गांव के खेत में एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की बाबत जानकारी की। मृतक अमरपुर नैन गांव निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अमरपुर नैन गांव निवासी मोनू (25) पुत्र घसीटू मिरगपुर गांव में एक किसान के यहां मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की शाम वह खेत में पानी चलाने के लिए मिरगपुर गांव पहुंचा था। सुबह जब लोग खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि साधु नामक व्यक्ति के खेत में मोनू का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके बारे में जानकारी की। इस दौरान सूचना पर उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पिछले कई दिनों से मोनू की अपनी पत्नी व परिवार के लोगों से अनबन चल रही थी। संभावना है कि घरेलू कलह के चलते उसने खुद आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें