सहारनपुर। राव किलन पर धोखाधड़ी के मामले में सदर कोतवाली में कराई गई एफआईआर के मामले में कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है।
अधिवक्ता राव किलन एवं एनआरआई अजय गुप्ता समेत उनके साथियों के साथ चल रहे विवाद को लेकर राव किलन पर सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। कार्रवाई रोकने के लिए राव किलन ने उच्च न्यायालय में अपील दायर की। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राव किलन पर की जाने वाली कार्रवाई पर स्टे दे दिया है। साथ ही पुलिस एवं मामले के वादी को 6 सप्ताह में जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
माधोपुर में समस्याओं के निराकरण की मांग
सहारनपुर। भारतीय गरीब यूनियन के अध्यक्ष यशपाल सिंह का कहना है कि ग्राम माधोपुर में न तो सफाई व्यवस्था है और न ही सड़कों की स्थिति ठीक है। गांव में शौचालय भी नहीं है। गलियों में बरसात का पानी भर जाता है जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। गांव में बिजली नहीं है। राशन वितरण में धांधली हो रही है। मिट्टी का तेल 25 रुपये लीटर दिया जा रहा है। बिना फिंगरप्रिंट के ही राशन दिया जा रहा है। जिसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयन हुआ है, उससे अवैध धन की मांग की जा रही है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर वह अभद्र व्यवहार करता है। इस मामले में उन्होंने