फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा में डाटने पर छात्र ने अध्यापक से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। अनुशासनहीनता पर कक्षा में डांटने पर कक्षा 12 के एक छात्र ने छुट्टी के बाद अध्यापक के ऊपर पत्थर उछालते हुए अभद्रता तक कर डाली। कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी और स्कूल से उसका नाम पृथक कर दिया।
विज्ञापन

नगर के गंगोह रोड स्थित किसान सेवक इंटर कालेज में पढ़ने वाले कक्षा 12 के एक छात्र को अनुशासनहीनता करने पर अध्यापक ने कक्षा में डाट दिया था। यह बात इस छात्र को इतनी बुरी लगी कि वह गुस्से में आ गया और इस बात का बदला लेने के लिए अध्यापक से उतारू हो गया। विद्यालय की छुट्टी के बाद छात्र अपने साथियों सहित अध्यापक से बदला लेने की फिराक में लग गया और नगर के संजय चैक के निकट उसने उस अध्यापक के ऊपर पत्थर उछाल दिया, जिससे अध्यापक बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी छात्र ने अध्यापक के साथ अभद्रता तक कर डाली। इस संबंध में अगले दिन पीड़ित अध्यापक ने पूरे मामले की जानकारी स्कूल प्रशासन और प्रधानाचार्य को दी। इसके बाद आरोपी छात्र का नाम स्कूल से प्रथक कर दिया गया और कार्रवाई के लिए संबंधित अध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी। प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने बताया कि किसी भी छात्र को अनुशासनहीन की छूट नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें