फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाग में लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन

तीतरो (सहारनपुर)। क्षेत्र की नई बस्ती के पास एक बाग में 13 वर्षीय किशोर का शव लटका हुआ मिला। यहां बनी झोपड़ी की बल्ली पर प्लास्टिक की रस्सी टंकी थी और गले में रस्सी के साथ शव लटका हुआ था। परिजनों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहसीन अहमद ने बस्ती के पास एक किसान से आम का बाग ले रखा है। मोहसीन का छोटा बेहट रिहान अहमद बाग में अकेला था। उसके पिता मोहसीन नौकरों के साथ पास में दूसरे बाग में आम की तुड़ाई करा रहे थे। करीब 11 बजे बाग में बनी झोपड़ी से मोहसीन का बड़ा मुस्तकीम कुछ सामान लेने आया तो झोपड़ी के भीतर लगी बल्ली पर प्लास्टिक की रस्सी से भाई को लटका हुआ पाया। रिहान का रस्सी से बंधा सिर बल्ली की ओर था जबकि घुटने नीचे की ओर। यह हाल देखकर रिहान चीख पड़ा। उसने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग आनन-फानन में रिहान को एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। परिजनों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब यह छानबीन कर रही है कि किशोर की ऐसी मौत के पीछे क्या कारण रहे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें