फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम ने पकड़ी 18 स्थानों पर बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने सुबह अचानक मोहल्ला खाताखेड़ी में पहुंचकर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान टीम ने 18 जगह पर बिजली की चोरी पकड़ी। जिनमें से दो जगह मीटर से छेड़छाड़ भी पकड़ी गई। अधिकारियों ने सभी 18 के कनेक्शन काटकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जबकि बकाया भुगतान न किए जाने पर 39 लोगों के कनेक्शन काटे गए तथा 4.45 लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन

बुधवार सुबह विद्युत निगम की टीम ने मोहल्ला खाताखेड़ी में अचानक छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने मोहल्ले के कनेक्शन चेकिंग शुरू की तो हड़कंप मच गया। टीम ने एक के बाद एक करके 18 घरों में बिजली की चोरी पकड़ी। टीम ने सभी के कनेक्शन काट दिए और संबंधित थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके अलावा टीम ने बकाया भुगतान न किए जाने पर 39 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए और 4.45 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया। अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि जिन लोगों के कनेक्शन काटने के बावजूद फिर से जुड़े पाए गए अथवा जुर्माना भरने के बाद फिर चोरी पकड़ी गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें