फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक में कर डाली थी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अवैध संबंध होने के शक में अनवर ने अपनी पत्नी सुरैया की गला घोंटकर हत्या कर डाली थी। मौत का राज छुपाने के लिए खाली पड़े मकान में शव को फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन

थाना गागलहेड़ी के गांव मक्काबांस निवासी कामिल की पुत्री सुरैया की हत्या के मामले में नागल थाना के गांव बेलड़ा जुनारदार निवासी पति अनवर, ससुर अकबर, सास रुखसाना व ननद अंजुम और नाजरीन के खिलाफ जनकपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपी ससुर अकबर को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया था। जबकि आरोपी पति अनवर को ग्राम माहीपुरा से गिरफ्तार कर लिया।
जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अनवर ने बताया कि उसे पत्नी के किसी से अवैध संबंध होने का शक था। जिस कारण वह कई दिन तक परेशान रहा। अवैध संबंधों के शक में ही उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

- ऐसे अंजाम दी वारदात
ग्राम बेलड़ा निवासी अनवर अपनी पत्नी सुरैया के साथ जनकपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम माहीपुरा में रह रहा था। सुरैया के पिता कामिल ने सुरैया और उसके पति अनवर के लापता होने की सूचना पुलिस को दी और उसने सुरैया की हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने सुरैया के ससुर अकबर को पकड़कर पूछा। जिस पर ससुर अकबर ने अनवर से फोन कॉल कर सुरैया के बारे में पूछा। अनवर के बताए गए स्थान से पुलिस ने गत शनिवार को ग्राम चकहरेटी के खाली पड़े मकान से सुरैया का शव बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या 22 नवंबर को होने की पुष्टि हुई तथा यह भी पता चला कि जिस समय सुरैया की हत्या की गई थी, उस समय सुरैया सात माह की गर्भवती थी। जिस कारण गर्भ में शिशु की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें