फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की तीन भट्ठियां ध्वस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने गांव गुड्छप्पर के जंगल में छापेमारी कर शराब की तीन भट्ठियाें को ध्वस्त कर दिया। मौके से तीन हजार लीटर लाहन और दो सौ लीटर से अधिक तैयार कच्ची शराब के अलावा उपकरण बरामद किए गए। एक आरोपी को भी पकड़ लिया गया जबकि दो भाग निकले। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार रात गांव गुड़ छप्पर के जंगल में छापेमारी की गई। वहां जंगल में एक ही स्थान पर कच्ची शराब बनाने की भट्ठियां चलाई जा रही थी। पुलिस को देख शराब बना रहे लोग भागने लगे। दो आरोपी भाग निकले, जबकि एक पकड़ा गया। 200 लीटर बनी हुई शराब, तीन हजार लीटर लाहन, दो गैस सिलेंडर, 22 ड्रम, चूल्हे एवं अन्य उपकरण मौके से बरामद हुए। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस पकड़े गए आरोपी गांव निवासी मनजिंदर उर्फ राजू को बरामद सामान के साथ कोतवाली ले आई। रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पहले भी इसी धंधे में जेल जा चुका हैं। बताया कि आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें