फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबैल बुजुर्ग में 11 नामजद, 20 अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैल बुजुर्ग प्रकरण में 11 नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। बाबैल बुजुर्ग में हुए पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि रविवार शाम रुड़की के शिवपुरम निवासी प्रीति शर्मा अपने परिजनों के साथ अपनी ससुराल गांव बाबैल बुजुर्ग पहुंची थी। इसी बात को लेकर बढ़े विवाद में पथराव हो गया था। पथराव की सूचना पर सीओ ब्रह्मपाल सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह फोर्स के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने हिरासत में लिए गए विवाहिता पक्ष के अनिल शर्मा निवासी शिवपुरम रुड़की, रणजेत सिंह, अमित शर्मा पुत्र ओमपाल शर्मा, अमित पुत्र तेजवीर, बिट्टू शर्मा निवासी गांव खरड़ थाना फुगाना, राहुल और शाकिर खान खान निवासी कस्बा शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर व दूसरे पक्ष के बिजेंद्र, विशु राणा, अमित पुत्र धर्मेंद्र शर्मा और विकास निवासी गांव बाबैल बुजुर्ग सहित 20 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
रुड़की शिवपुरम निवासी प्रीति शर्मा की शादी लगभग डेढ़ साल पहले यहां कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव बाबैल बुजुर्ग निवासी दीपक शर्मा से हुई थी। दोनों का पिछले चार महीने से विवाद चल रहा है। उनका आठ माह का बच्चा भी है। प्रीति का कहना है कि वह पति के साथ रहना चाहती है जबकि पति उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता। वह ससुराल में जाती है तो उसे घर में नहीं घुसने दिया जाता। रविवार शाम वह अपने परिवार वालों को साथ लेकर ससुराल गई थी। इस विवाद में ही पथराव हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें