फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदभाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप
विज्ञापन

छुटमलपुर। ग्रामीणों की बैठक में छुटमलपुर के प्रधान पति पर विकास कार्यों में भेदभाव बरतने और बहुसंख्यक वर्ग के लोगों के साथ उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित अंकित वर्मा के निवास पर आहूत बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान पति एक वर्ग विशेष के लोगों के कार्य करा रहे हैं। ग्राम प्रधान ने रुड़की रोड पर नालो की सफाई के नाम पर सतीश राठौर, अरविंद सिंघल, सोनू सैनी, पवन बुरे वाले आदि के टीन शेड उखाड़ने के साथ ही स्लैब तक तोड़ दिए हैं। यह एक वर्ग के लोगों को प्रताड़ित करने वाली कार्रवाई है। आरोप लगाया कि गली मुहल्लों में गंदगी चरम पर है। रुड़की रोड पर गंदगी के अंबार लगे हैं। इनसे संक्रामक रोग फैलने का डर बना रहता है। इसी रोड पर शमशान घाट भी है। कई बार शिकायत के बावजूद यहां से कूड़े के ढेर उठवाना तो दूर की बात उल्टे पूरे गांव की गंदगी यहीं पर सफाई कर्मचारियों के द्वारा डलवाई जा रही है। बैठक में तय किया गया कि जल्द ही डीएम से मिल कर प्रधान पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक में धर्मपाल सैनी, सोनू सैनी, संजय राठौर, विशाल सैनी, जगदीश धीमान, कुशलपाल, राजू, अभिषेक, अश्वनी, सोनू भटनागर, राजकुमार, मोहित, अनुज सैनी, विमल धीमान आदि ग्रामीण मौजूद रहे। उधर प्रधान पति फैजान मिर्जा का कहना है कि आरोप मिथ्या है। विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें