अवैध खनन के जुर्माने की वसूली बनी चुनौती
सहारनपुर। पिछले पांच साल में हुए अवैध खनन पर लगाए गए 300 करोड़ रुपये जुर्माने की रकम वसूलना प्रशासन के लिए चुनौती बना है। स्टोन क्रशर संचालकों द्वारा जुर्माने की रकम जमा नहीं कराई जा रही है।
पिछले पांच सालों में हुए अवैध खनन की जांच कराने के बाद प्रशासन ने अवैध खनन करने वालों पर 300 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इनमें 50 करोड़ का जुर्माना 300 से अधिक स्टोन क्रशर संचालकों पर लगा है। इनमें हरियाणा के स्टोन क्रशर संचालक शामिल हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए जुुर्माने की रकम वसूलना चुनौती बन गया है। किसी भी स्टोन क्रशर संचालक ने अभी तक जुर्माने की रकम जमा नहीं कराई है। उधर, निकाय चुनाव में प्रशासन व्यस्त है। ऐसे में वसूली की प्रक्रिया भी धीमी हो गई है। जिलाधिकारी पीके पांडेय का कहना है कि वसूली प्रक्रिया चल रही है। जुर्माना ना जमा करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।