फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास् त्रीनगर से युवती का अपहरण, रिश्तेदार पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर में रिश्तेदारी में आयी एक युवती का दो दिन पहले कार सवार रिश्तेदारों ने अपहरण कर लिया। परिजनों का आरोप है कि कार में एक सिपाही भी मौजूद था। कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजनों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर) में आवास-विकास कॉलोनी निवासी एक युवती शास्त्रीनगर स्थित के ब्लॉक में रिश्तेदारी में आयी थी। युवती के पिता का आरोप है कि मंगलवार को कार सवार चार लोगों ने शास्त्रीनगर से युवती का अपहरण कर लिया। जब वह शास्त्रीनगर पहुंचे तो घर पर युवती नहीं मिली। रिश्तेदार ने भी धमकी देते हुए कहा कि यदि कोई कार्रवाई की तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित पक्ष ने जान का खतरा जताते हुए युवती की बरामदगी की मांग की है। एसएसपी ने एसओ मेडिकल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

- खतौली के लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर किया हंगामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें