फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण, नगदी चोरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान से लाखों के आभूषण, नगदी चोरी
विज्ञापन

सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बसंत विहार में रहने वाली अंजू जैन अपना मकान बंद कर दस दिन के लिए अपनी रिश्तेदारी में चली गईं। चोरों ने ग्रिल तोड़कर घर में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

मोहल्ला बसंत विहार निवासी अंजू जैन का कहना है कि वह घर में अकेली रहती हैं। 24 अक्तूबर को घर का ताला बंद करके मुजफ्फरनगर अपनी बेटी के यहां चली गईं। उनके पीछे चोरों ने रात में किसी दिन बाहरी कमरे की ग्रिल तोड़ दी और मकान में घुस गए। चोरों ने मकान को पूरी तरह से खंगाल डाला। घर में रखे सोने के चार कंगन, चार अंगूठी, सोने की चेन, गले का सोने का सेट, 240 चांदी के सिक्के, चांदी की दो बड़ी प्लेटें, चांदी के चार गिलास सहित अन्य आभूषण और अलमारी में रखे 50 हजार रुपये, गुल्लक में रखे पांच हजार रुपये, एलईडी टीवी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार को जब वह बेटी के यहां से घर लौटी तो कमरे की ग्रिल टूटी देखकर उसे आशंका हुई। उसने घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा घर ही अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। अंजू जैन ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें