फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के कारोबार में महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुतुबशेर पुलिस ने क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करने के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपये की स्मैक बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

कुतुबशेर पुलिस को मानकमऊ क्षेत्र में रहने वाले एक महिला एवं दो युवकों पर क्षेत्र में स्मैक का धंधा किए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की और पूजा एंक्लेब कालोनी से इरफान उलहक उर्फ मोनू निवासी शेखपुरा, दिलशाद निवासी पुराना घास कांटा, बेहट रोड तथा जमशैदा निवासी मानकमऊ निकट लड़कियों का मदरसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के पास से 45 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार इरफान उलहक और जमशेदा भाई-बहन हैं, जबकि दिलशाद जमशेदा का जीजा है। जमशेदा का पति जमात में गया हुआ है।
पहले भी गिरफ्तार हुई है जमशेदा
पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली पुलिस ने जमशेदा को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 2014 में हसनपुर चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। जमानत पर आने के बाद जमशेदा ने फिर से मादक पदार्थों की बिक्री शुरू कर दी। हसनपुर को छोड़कर यह अब मानकमऊ में किराए के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन

चोरी की बाइक समेत एक गिरफ्तार
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने मंडी समिति के पास से फुरकान निवासी धोबीवाला, हाल पता किरायेदार अंग्रेजों का कब्रिस्तान को एक चोरी की बाइक (यूपी 11 एएल-1136) और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें