फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर छह घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चोरों ने परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर गहरी नींद में सुला दिया और घर से नगदी, मोबाइल एवं अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने एक के बाद एक छह घरों में चोरी की। लोगों की नींद सुबह 10 बजे खुली, तब चोरी का पता चला।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली के मोहल्ला आजाद कॉलोनी में चोरों ने छह घरों को निशाना बनाया। लोगों के अनुुसार चोरों ने रात में मोहल्ले के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे लोग गहरी नींद में सो गए। चोरों ने उसके बाद असलम मिर्जा के घर से साढ़े तीन हजार रुपये और मोबाइल, शाहवेज के घर से दो हजार रुपये एवं दो मोबाइल, अलताफ चौधरी, मोहम्मद हामिद, वाजिद और अब्दुल कादिर के यहां से भी मोबाइल एवं नगदी चोरी की। असलम मिर्जा ने बताया कि उसकी बड़ी मुश्किल में सुबह 10 बजे नींद खुली, शाहबेज का कहना था कि वह काफी देरी से सो कर उठा और उसका सिर भारी था। इस मामले में पीड़ितों ने मंडी कोतवाली में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें