फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैन में पेट्रोल देने से मना करने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैन में पेट्रोल देने से मना करने पर हंगामा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बन्हेड़ा खास स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार रात उस समय हंगामा हो गया जब पेट्रोल पंप कर्मियों ने एक व्यक्ति को कैन में तेल देने से इंकार कर दिया। इस मामले में पंप स्वामी ने पिता-पुत्र समेत करीब 100 लोगों पर मारपीट करने, पेट्रोल पंप पर आग लगाने के प्रयास, कर्मचारियों से मारपीट तथा जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पेट्रोल पंप स्वामी दयानंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके पेट्रोल पंप पर शनिवार रात गांव का ही जुनैद प्लास्टिक के कैन में पेट्रोल लेने आया था। लेकिन पंप कर्मियों ने उसे कैन में तेल देने से मना कर दिया। इस पर फैसल, जुनैद और उनके पिता सखावत के साथ पहुंचे करीब 100 लोगों ने पेट्रोल पंप पर आकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों की भीड़ ने पेट्रोल पंप कर्मी पकंज एवं देवानंद को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, जब वह बीच-बचाव कराने के लिए कार्यालय से बाहर आया तो आरोपियों ने उन पर फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। भीड़ ने पेट्रोल पंप में आग लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने दयानंद शर्मा की तहरीर पर पिता पुत्रों समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें