फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले तो होगी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस नेे अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर खड़े होकर शराब पी रहे करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग नगर के अलग अलग स्थानों पर खड़े होकर शराब पीते हैं। जो आने जाने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। कभी कभी इसको लेकर झगड़ा भी हो जाता है। पुलिस ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार की रात्रि सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाकर करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तलहेड़ी बस स्टैंड से हरदोई निवासी मनीष पुत्र खुशीराम, अंबोली निवासी जाकिर पुत्र कमरुद्दीन, नूरपुर चौराहे से मोहल्ला पठानपुरा निवासी सचिन पुत्र जगदीश, रोहित पुत्र तेजपाल, नवीन मंडी स्थल से नूरपुर निवासी संतरपाल पुत्र हरनंद, शास्त्री नगर निवासी दीपक गर्ग पुत्र रविदास गर्ग, मंगलौर रोड से अंबहेटा शेखा निवासी राहुल पुत्र देवेंद्र, साल्हापुुर निवासी संदेश पुत्र इसम, रसूलपुर टांक निासी नरेंद्र पुत्र साहवार, दुगचाड़ी निवासी मोंटी पुत्र ऋषिपाल, साल्हापुर गांव निवासी नरेद्र पुत्र अरल चंद को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। कोतवाल अभिषेक सिरोही का कहना है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें