फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को लिफ्ट देकर कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। कार सवार बदमाशों ने शनिवार को एक बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देकर उससे सोने के कुंडल और नगदी लूट ली। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। महिला के पुत्र ने पुलिस को घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली रोड स्थित संतोष विहार कालोनी निवासी महिला शिमला देवी सुबह करीब 10 बजे संजय चौक स्थित दुकान से सामान लेकर गांव लंढौरा में अपने भाई के यहां जाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान एक शख्स कार लेकर महिला के पास पहुंचा और बुआ कहकर पुकारा। उसने महिला को गांव तक पहुंचाने की बात कही। उस पर विश्वास करते हु महिला कार में बैठ गई। बाद में यह और अन्य लोग कार में बैठाकर चल दिए। वे गंगोह रोड पर न जाकर दिल्ली रोड की ओर उसे ले गए और गंगनहर की पटरी पर महिला से सोने के कुंडल और 450 रुपये की नगदी लूट ली। बाद में वे महिला को कार से उतारकर फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह से महिला नेशनल हाईवे पर पहुंचकर एक बाइक सवार की मदद से नानौता आई और घर पर मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला के पुत्र अमित कुमार ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें