फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख की नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। पुत्री के विवाह समारोह में लगे परिवार की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चोर घर से एक लाख रुपये, ढाई किलो चांदी सहित जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बहाउद्दीन निवासी मो. इस्लाम पुत्र अब्दुल वहीद ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार को उसकी पुत्री हिना नाज की शादी थी। वह अपने मकान का ताला लगाकर परिवार सहित लखनौती मार्ग स्थित एक विवाह स्थल पर पुत्री के विवाह की रस्में अदा करवा रहा था। शाम को जब वह लोग घर पहुंचे तो देखा कि भीतर सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। बताया कि चोर पुत्री के विवाह के लिए रखे एक लाख रुपये, करीब ढाई किलो चांदी एवं डेढ़ तोला सोने के जेवर चोरी कर ले गए। बताया कि चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे थे। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने पीड़ित को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें