फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की ड्रेस पहनकर बदमाशों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली ड्रेस पहने बदमाशों ने शिक्षक-शिक्षिका को लूटा
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। दिन निकलते ही नानौता क्षेत्र में स्कूली ड्रेस पहने बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षक और शिक्षिका से लूटपाट की। बदमाश दोनों से मारपीट कर 14 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूटकर ले गए। इसके बाद बदमाश धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:45 बजे नानौता क्षेत्र के गांव पांडुखेडी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक धर्मेंद्र कुमार और शिक्षिका अर्चना सिंह दिल्ली हाईवे से गांव के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश स्कूली ड्रेस (सफेद शर्ट, ग्रे कलर की पेंट) पहने हुए उनके पास आकर रुके। इसके बाद बदमाशों ने उनसे बैग, मोबाइल और नगदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। शिक्षिका से भी मारपीट की गई। इसके बाद तमंचे से आतंकित करते हुए नगदी और मोबाइल लूट लिया। बाद में वे धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसके बाद दोनों ने ग्रामीणों की मदद से निजी चिकित्सक के यहां ले जाकर उपचार कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पांडुखेडी स्थित स्कूल में पहुंचाया।
विज्ञापन

उधर, शिक्षकों के साथ लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार और प्राथमिक शिक्षक विद्यालय संघ के ब्लाक अध्यक्ष सतीश राणा, एनपीआरसी राजेश कुमार, ब्रिजेश कुमार, तरनेसलता शर्मा सहित अन्य अध्यापकों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले एक सप्ताह में बाइक सवार बदमाशों ने लगातार तीन अलग-अलग जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने 17 अगस्त की रात रेलवे स्टेशन और दिल्ली रोड स्थित धर्मकांटे के पास यात्रियों से नकदी और मोबाइल लूटे जबकि 20 अगस्त को गांव दादनपुर निवासी ग्रामीण प्रवीण कुमार से नकदी और मोबाइल छीने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें