फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक के साथ मारपीट, लूट का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)।। साखन खुर्द गांव में स्टेट हाईवे-59 पर ढाबा चलाने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर चार नामजद और 15-20 लोगों पर मारपीट करने तथा हजारों रुपये की नगदी व मोबाइल लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में साखन खुर्द गांव निवासी दिव्यांग लक्की कुमार ने बताया कि उसने साखन खुर्द मंदिर के सामने होटल खोला हुआ है। बृहस्पतिवार की रात्रि करीब आठ बजे गांव के चार युवक अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। मारपीट करते हुए वह उसके होटल में घुस गए और उसके साथ भी गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने होटल में तोड़फोड़ करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। लक्की का आरोप है कि उक्त लोग 40 हजार रुपये की नगदी तथा उसका मोबाइल लूटकर ले गए। बताया कि उक्त रकम उसने होटल चलाने के लिए एक व्यक्ति से से उधार लिए हुए थे। विक्की का कहना है कि हमलावर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने पुुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें