फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से बेटे का शव निकाल पोस्टमार्टम कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्र से बेटे का शव निकाल पोस्टमार्टम कराने की मांग
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। बेटे की संदिग्ध हालात में मौत के बाद घटना के सही खुलासे के लिए पिता ने पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पिता ने एसपी सिटी को पत्र देकर हत्या की आशंका जताई है। एसपी सिटी ने परिजनों को जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कस्बे के मोहल्ला जाकिर हुसैन निवासी अब्दुल शकूर ने मंगलवार को एसपी सिटी से मुलाकात कर अवगत कराया कि उसका पुत्र सलमान चार मई की रात कस्बे के दो युवकों के साथ कहीं गया था। रात करीब साढे ग्यारह बजे पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बताया कि उनके लड़के की कातला के पास दुर्घटना हो गई है। जब वहां पहुंचा तो देखा कि कुछ लोगों ने सलमान को कार में डाल रखा है तथा उसकी मौत हो चुकी है। उसके माथे तथा पेट पर चोट के निशान थे। अगले दिन पांच मई को सलमान को सुपुर्दे खाक कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद कस्बे के ही दो युवकों ने अब्दुल शकूर को बताया था कि सलमान को दो युवक अपनी बाइक पर बैठा कर ले गए थे। उसके बाद गांव कातला के पास सलमान की लाश मिली थी। अब्दुल शकूर ने बताया कि सलमान की उन्हीं दो युवकों के साथ कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी, जो सलमान को अपनी बाइक पर ले गए थे। शकूर ने एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह को पत्र देकर पूरी घटना से अवगत कराते हुए आशंका जताई कि उसके पुत्र की हत्या की गई है। इसलिए सही खुलासे के लिए कब्र खोदकर सलमान की लाश निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाए तथा हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उधर, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि सलमान की मौत के मामले में पिता अब्दुल शकूर ने प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें