मवाना। नगर के पक्का तालाब से तहसील मार्ग पर एक दुकान का ताला तोड़कर मंगलवार देर रात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। मालिक ने बुधवार को दुकान का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में दो किशोरों को हिरासत में लिया है।
कस्बे के पक्का तालाब निवासी परवेज खान पुत्र हुसैन अहमद ने बताया कि तहसील मार्ग पर उसकी सेलफोन की दुकान है। वह मंगलवार रात दुकान बंद करके घर लौटा। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा देखा। उसने दुकान के अंदर देखा तो सामान चोरी हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि दुकान से लैपटाप, बैट्री, इन्वर्टर, होम थियेटर, 12 सेलफोन, रिचार्ज कूपन आदि लाखों का सामान चोरी कर लिया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में दो किशोरों को हिरासत में लिया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि दो किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।