फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों की पकडने में पुलिस ने कर दिया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने के मामले में खेल कर दिया। पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को पकड़ा। उनसे लाखों रुपये भी बरामद किए। लेकिन सिर्फ तीन लोगों की गिरफ्तारी दिखाकर मात्र 27 हजार रुपये बरामद बताए गए। जिसको लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम को मोहल्ला नुमाइश कैंप के अलसी बाग से जुआ खेलने के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सभी लोगों को पकड़कर कोतवाली लेकर पहुंची। लोगों के अनुसार पुलिस ने मौके से लगभग साढ़े 6 लाख रुपये भी बरामद किए। लेकिन जब कार्रवाई की गई तो मात्र 3 लोग ही रह गए। पुलिस ने विजय, सोमनाथ और प्रेमपाल को पकड़कर उनका चालान कर दिया। उनसे बरामदगी भी मात्र 27,950 रुपये ही दिखाई गई। जो पूरे शहर में चर्चा बनी हुई है। हालांकि बाद में पकड़े गए तीनों को भी थाना से ही बेल दे दी गई।
पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में पकड़े तीन अन्य लोगों को छोड़ दिया। लोगों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने खेल कर दिया। सूत्रों के अनुसार साढ़े छह लाख रुपये पुलिस ने हड़प लिए और मात्र 27,950 रुपये की बरामदगी दिखाकर इस मामले में खेल कर दिया।
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में सिर्फ तीन लोगों को ही पकड़ा था, जिन्हें बेल दे दी गई। आरोपियों से सिर्फ 27950 रुपये ही बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें