फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से डेढ़ कुंतल पनीर बरामद, चालक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। भायला रोड पर पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने एक कार में छापामारी करते हुए डेढ़ कुंतल पनीर बरामद किया है। जिसे बड़गांव से रुड़की से जाया जा रहा था। टीम ने पनीर का नमूना लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने भायला रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बड़गांव से आ रही कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें करीब डेढ़ कुंतल पनीर बरामद हुआ। छापामारी के दौरान भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को पुलिस ने दबोच लिया। जिससे बाद में कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पनीर का नमूना प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त पनीर बड़गांव से उत्तराखंड के रुड़की में ले जाया जा रहा था। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि हिरासत में लिया गया चालक रुड़की के एसडीएम चौराहे का रहने वाला शंकर चौधरी है। जो हर रोज बड़गांव से कार द्वारा रुड़की में डेयरियों पर पनीर, दूध व मावा की आपूर्ति करता है। खाद्य विभाग द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें