महाविद्यालय से चोरों ने 38 हजार उड़ाए
देवबंद (सहारनपुर)। देवीकुंड स्थित संस्कृत महाविद्यालय में सोमवार रात अलमारी के ताले तोड़कर करीब 38 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि छात्रों की फीस, विकास शुल्क और शिक्षण शुल्क आदि के लिए पैसे अलमारी में रखे थे। चोरों ने सोमवार रात किसी समय महाविद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
सिंघल का भाजपा में शामिल होने पर अभिनंदन
देवबंद। प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में जनकल्याण सेवा समिति द्वारा नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल का भाजपा में शामिल होने पर पगड़ी व पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सोनू झंझरवाल, दीपक पहीवाल, सुनील, रणजीत लहरी, अभिलाष, रोहन, सौरभ वाल्मीकि आदि रहे।