फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घेरा तो फायरिंग कर फरार हुआ शराब तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घेरा तो फायरिंग कर फरार हुआ शराब तस्कर
विज्ञापन


अंबेहटा (सहारनपुर)। आबकारी विभाग और पुलिस ने हरियाणा से बड़ी मात्रा में तस्करी करके लाई जा रही शराब के जखीरे को पकड़ा है। हालांकि इस दौरान शराब तस्कर पुलिस पर फायर झोंकते हुए भागने में सफल रहा। पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि पिकअप गाड़ी में हरियाणा से तस्करी की शराब लाई जा रही है। यह गाड़ी गंगोह से अंबेहटा की ओर आ रही है। पुलिस ने ईदगाह रोड पर इस गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो तस्कर ने गाड़ी रोकने की बजाए पुलिस पर फायर कर दिया। चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि इसी दौरान दूसरी ओर से आबकारी विभाग की टीम आ गई। खुद को घिरा देख शराब तस्कर गाड़ी छोड़ कर फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। गाड़ी से 135 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई है। चौकी प्रभारी सुुुदेश कुमार और आबकारी इंस्पेक्टर अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि शराब तस्कर की पहचान हो गई है। शराब तस्कर कोतवाली नकुड़ के गांव पिलखनी का रहने वाला अनिल पुत्र साहब सिंह है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें