फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नशा तस्कर धरे और तमंचे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नशा तस्कर धरे और तमंचे बरामद
विज्ञापन

छुटमलपुर/बिहारीगढ़ (सहारनपुर) बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो अलग अलग जगहों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बुधवार की देर शाम पुलिस ने कुरढीखेडा पेट्रोल पंप के पास से चेकिंग के दौरान फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गंदेवडा निवासी नदीम पुत्र फैयाज को सौ ग्राम सुल्फा और एक बाइक तथा तमंचे के साथ पकड़ा है। बाइक बिना नंबर की थी और उसके कागजात भी आरोपी दिखा नहीं सका। माना जा रहा है कि बाइक भी चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने रात ही सुंदरपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान हरिद्वार जनपद के थाना पथरी के बुढढाहेडी निवासी फारुख पुत्र कादर और थाना कलियर शरीफ के मुकर्रमपुर निवासी फुरकान पुत्र अख्तर को साढे़ चार सौ ग्राम सुल्फे और दो तमंचों के साथ धर दबोचा। ये भी जिस बाइक पर सवार थे उसके कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों बाइकों को सीज करते हुए तीनों नशा तस्करों को संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। पकड़ने वाली टीम में एसआई पुष्पेंद्र कुमार नैन, कांस्टेबल मोहित कुमार, सुनील कुमार, नदीम अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें