फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला तीसरा शव कुरुक्षेत्र के अंकित का था

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव काला माजरा में मिले तीसरे शव की शनाख्त कुरुक्षेत्र के गांव किरमिच निवासी अंकित के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक पांच दिन पहले वह घर से लापता हुआ था। तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चल सका था।
झिंझाना क्षेत्र के गांव काला माजरा के जंगल में गन्ने के खेत में बुधवार सुबह तीन युवकों के शव मिले थे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया था। शवों के पास पॉलिथीन में नशे के इंजेक्शन, सीरिंज, मोबाइल, एटीएम कार्ड व एविल की शीशी और एक बाइक बरामद हुई थी। शाम तक दो शवों की पहचान सुनील निवासी सुनील निवासी गांव सांच थाना पुंडरी जिला कैथल और पहाड़ी निवासी गांव अहमदपुर थाना पुंडरी जिला कैथल हरियाणा के रूप में हुई थी जबकि तीसरे शव की पहचान नहीं हो सकी थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तीसरे शव की पहचान अंकित निवासी गांव किरमिच केकेआर जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में परिजनों ने की है। बताया गया है कि अंकित और सचिन आपस में रिश्तेदार थे। तीनों युवकों की आपस में दोस्ती भी थी। परिजनों के मुताबिक अंकित पांच दिन पहले घर से गया था, उसके बाद वापस नहीं लौटा। तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


नशा मुक्ति केंद्र में हुई थी दोस्ती
शामली। मृत अवस्था में मिले तीनों युवकों को नशे का आदी बताया गया है। नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए परिजनों ने उन्हें दो-तीन बाद नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से मौका पाकर वे फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक एक बार किसी नशा मुक्ति केंद्र पर तीनों युवक एक साथ भर्ती हुए थे, वहीं पर उनकी दोस्ती हुई थी। यह भी बताया गया है कि अंकित को झिंझाना क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से वह करीब एक माह पहले फरार हो गया था। झिंझाना क्षेत्र में उनकी कोई रिश्तदारी नहीं है, लेकिन नशा मुक्ति केंद्र में आने-जाने के दौरान उन्हें यहां के रास्तों की जानकारी हो गई थी। हालांकि परिजन और पुलिस अधिकारी अभी तक यह नहीं बता सके कि तीनों युवक झिंझाना क्षेत्र में कैसे पहुंचे और उनके पास नशे के इंजेक्शन कहां से आए।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं खुला मौत का राज
शामली। झिंझाना क्षेत्र के काला माजरा के जंगल में मिले तीनों शवों की पहचान होने के बाद बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का राज नहीं खुल पाया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण तीनों का बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। रिपोर्ट में तीनों के शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि बिसरा को आगरा प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। बिसरे की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। थाना प्रभारी के मुताबिक परिजनों ने तीनों युवकों को नशे का आदी बताया और इस मामले में कोई कार्रवाई न कराने की बात कही। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को अपने साथ ले गए। इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें