फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा पोस्त के साथ पकड़ा गोमांस तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा पोस्त के साथ पकड़ा गोमांस तस्कर
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। गोमांस बेचने के दौरान पुलिस को देखकर फरार हुआ तस्कर डोडा पोस्त के साथ पकड़ा गया। उसके पास से 4 किग्रा डोडा पोस्त बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके एवं उसके फरार साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि संसारपुर गांव में दो तस्कर गोमांस बेच रहे हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों तस्कर पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। पुलिस उनकी तलाश में लगी थी। दोनों के शाम के समय संसारपुर में ही मदरसे के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर इमरान पुत्र सादी उर्फ छोटा निवासी संसारपुर और उसके फरार साथी नफीस के खिलाफ दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें