फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कराएगी मुनादी, जिला बदर देखा हो तो बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कराएगी मुनादी, जिला बदर देखा हो तो बताएं
विज्ञापन

सहारनपुर। सुनो, सुनो, सुनो... एक व्यक्ति जिला बदर घोषित है, यदि उसे आपने आसपास कहीं देखा है, तो तत्काल पुलिस को सूचना करें। ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके। जी हां अब पुलिसकर्मी कुछ इसी अंदाज में जिला बदर घोषित लोगों के खिलाफ मुनादी करते नजर आएंगे। इसके लिए एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है। साथ ही आगामी सर्दी के सीजन को देखते हुए चोरी आदि घटनाओं की रोकथाम को विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी गश्त करने का निर्देश दिया गया है।
मंगलवार को पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा है कि सर्दी का मौसम आने पर चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी होती है। इसलिए सभी थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में बैंकों, सराफा एवं प्रमुख बाजारों तथा प्रमुख प्रतिष्ठानों के आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक करा लें तथा चौकीदारों को अलर्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि थाने पर लगे सीसीटीवी की डिस्पले यूनिट खराब हैं तो उन्हें तत्काल ठीक कराएं तथा सीसीटीवी 24 घंटे चलते रहे। उन्होंने कहा कि डायल 100 की पीआरवी वाहनों की शिकायतें मिल रही हैं। थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में चल रही पीआरवी वाहनों पर कार्यरत कर्मचारियों की चेकिंग करें। उन्होंने कहा कि आने वाले पंद्रह दिनों में बाल्मिकी जयंती, चेहल्लुम एवं दीपावली का त्योहार है। जहां पहले कभी विवाद हुए हों तो ऐसे मामलो में निरोधात्मक कार्रवाई कर पाबंद किया जाए। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, सट्टे में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसपी (यातायात) विनीत भटनागर सहित सीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें