फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने शोर मचाया तो छत से कूदा चोरी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने शोर मचाया तो छत से कूदा चोरी का आरोपी
विज्ञापन

सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमद बाग में एक मकान में घुसे युवक ने लोगों द्वारा शोर मचाने पर तीसरी मंजिल से ही छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात को मोहल्ला अहमद बाग में एक युवक एक मकान में घुस गया। उसके घुसने की आवाज से परिवार के लोग जाग गए उन्होंने शोर मचा दिया और पुलिस को सूचना दे दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। उसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों से घिरा देख आरोपी तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। लेकिन लोगों को ऊपर आता देख और बचने का कोई रास्ता न देख आरोपी युवक पिछली ओर से भागने के इरादे से तीसरी मंजिल से ही कूद गया। नीचे गिरते ही आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों का आरोप है कि आरोपी युवक चोरी करने के लिए मकान में घुस था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील निवासी हसनपुर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें