फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर की फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर की फायरिंग, एक घायल
विज्ञापन


इटावा। भरथना थानाक्षेत्र के नगला गांव हंसे में घर में घुसकर नामजद दबंगों ने गोलीबारी की, जिससे एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना में भर्ती कराया गया। पिता समेत दो पुत्रों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

नगला हंसे निवासी विमलेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार सुबह गांव के ही राजवीर सिंह और उसके पुत्र शिवपाल, ऋषिपाल आकर बरसाती पानी निकलने पर विवाद करने लगे। इसी बीच राजवीर ने लाइसेंसी रायफल से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि दबंग गाड़ी में रायफल व अवैध असलहा लाकर उसके घर में घुस गए और कई फायर किए, जो मकान की दीवारों में लगे। उसकी पत्नी बचाने आई तो उसे भी पीटा। हमलावर जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज करते हुए चले गए। पुलिस ने मौके से चार फुंके हुए कारतूस (315 बोर व अन्य बोर) बरामद किए। पीड़ित की तहरीर पर राजवीर और उसके पुत्रों शिवपाल, ऋषिपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें