फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला मानव कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। मोहद्दीनपुर गांव के तालाब में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा जानकारी हासिल की। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के कुछ लोग तालाब पर मछली पकड़ने गए तो उन्होंने तालाब में एक मानव कंकाल पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना उन्होंने ग्राम प्रधान अशोक कुमार को दी। कंकाल मिलने की खबर लगते ही काफी संख्या में गांव के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ यतेंद्र नागर, एसओ यशपाल सिंह, फंदपुरी चौकी प्रभारी मनोज राठी, अंबेहटा चौकी प्रभारी मीर हसन मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कंकाल को तालाब से बहार निकाला तथा पंचनामा भर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि कंकाल करीब 18 वर्ष के 20 वर्ष के युवक का लग रहा है, जो करीब दो माह से तालाब में पड़ा है। उसके पैरों में नीले रंग की पैंट व अंडरवियर था तथा पानी से एक शर्ट भी पुलिस ने बरामद की है। शर्ट पर नकुड़ के एक टेलर की चिट लगी हुई है। सीओ का कहना है कि शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें