फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के साथ नगदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। तीन युवकों ने दिल्ली से देहरादून के लिए बुक की गई कार के चालक को फतेहपुर थाना क्षेत्र में मारपीट कर बंधक बना लिया। युवकों ने 20,000 रुपये, कान की बाली, मोबाइल और एसेंट कार लूट ली। युवक चालक को पेड़ से बांधकर फरार हो गए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर पीड़ित पास के गांव पहुंचा और वहां से पुलिस को खबर की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाने पर दी तहरीर के अनुसार बागपत के थाना सिंघावली के गांव तितरोदा निवासी नौशाद पुत्र अशरफ टैक्सी चलाता है। उसकी टैक्सी को बृहस्पतिवार की रात 11 बजे दिल्ली निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन से तीन युवकों ने देहरादून के लिए साढ़े चार हजार रुपये में बुक किया था। आईडी मांगे जाने पर युवकों ने मोबाइल फोन बैटरी लो होने के कारण स्विच आफ होने के चलते तत्काल दिखाने में असमर्थता जता दी। छुटमलपुर पहुंचने पर रात तीन बजे युवकों ने नौशाद से कहा कि पास के गांव से उन्हें एक रिश्तेदार के यहां से सामान लेना है। इसके बाद वे उसे फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव माजरी से जीवाला वाले रास्ते पर ले गए। कुछ दूरी चलने पर एक युवक ने उल्टी आने का बहाना करके गाड़ी रुकवा ली। गाड़ी रुकते ही तीनों ने नौशाद के साथ मारपीट करते हुए उसे नीचे उतार लिया और एक पेड़ पर बांध दिया। इसके बाद उन्होंने उससे 20,000 की नकदी, एक मोबाइल फोन तथा कान में पहनी सोने की बाली लूट ली और कार में बैठकर फरार हो गए।
किसी तरह बंधन मुक्त हो कर पीड़ित सुबह चार बजे पास के गांव माजरी में पहुंचा और वहां एक ग्रामीण के फोन से थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसओ भानू प्रताप ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें