फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के वाहन काटता एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने मोहल्ला कुरैशियान में छापेमारी कर चोरी के वाहन काट रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर चोरी के वाहनों को काटकर बेचा जा रहा है। इस धंधे में लिप्त लोग वाहन चोरों से औने-पौने दामों में चुराए गए वाहनों को खरीद लेते हैं। इसके बाद उनके पुर्जों को अलग कर बेच दिया जाता है। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहल्ला कुरैशियान स्थित रिजवान के गोदाम पर छापेमारी की। वहां दो लोग वाहनों को काट रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी मोहल्ला कुरैशियान निवासी रिजवान को पकड़ लिया जबकि उसका साथी अफजाल फरार हो गया। मौके से एक स्कूटर का इंजन, एक कटी हुई टैंपो की बॉडी, 8 स्टपनी सहित काफी वाहनों का सामान बरामद किया गया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी काफी समय से चोरी के वाहनों को काटकर बेचने का काम कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकडे़ गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई सतवीर सिंह अत्री, राजकुमार चंदेल और जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें