फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के पैसे मांगे तो तान दी बंदूक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों (सहारनपुर)। गांव बेरखेड़ी हिंदू में पशु व्यापारी ने दूध डेरी मालिक से उधार के पैसे मांगे तो डेरी मालिक ने व्यापारी पर बंदूक तान दी। व्यापारियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ कर उनके पास से एक मस्कट बंदूक व 6 कारतूस एवं एक खाली कारतूस बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक का चालान कर दिया, जबकि दो लोगों को छोड़ा।
विज्ञापन

तीतरों निवासी पशु व्यापारी नौशाद खां, मुमताज ने आरोप लगाया कि उन्होंने 8 माह पूर्व ग्राम बेरखेड़ी हिंदू में दूूध की डेरी करने वाले राजेश सैनी को एक दुधारू भैंस बेची थी। 36 हजार रुपये बाकी रह गए थे। आज जब वे अपने उधार के पैसे मांगने गए तो राजेश गाली गलौज करने लगा जब उन्होंने विरोध किया तो डेरी मालिक ने उनके ऊपर मस्कट दो नली बंदूक तान कर जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों पशु व्यापारियों को लेकर गांव बेरखेड़ी हिन्दू में पहुंची तथा डेरी से राजेश एवं उसके दो साथियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से दो नली मस्कट बंदूक, 6 कारतूस एवं एक खाली कारतूस बरामद किया। पुलिस तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी राजेश सैनी को गिरफ्तार कर लिया दिया, जबकि पूछताछ के बाद अन्य दो लोगों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें