अंबेहटा (सहारनपुर)। पुलिस ने घाटमपुर गांव में एक मकान पर छापामारी कर गोकशी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से गोकशी के उपकरण व बड़ी संख्या में गोवंश की खाल बरामद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए व्यक्ति का चालान किया है।
सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घाटमपुर गांव के एक मकान पर छापामारी की। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जबकि उसका साथी पुलिस को आता देख वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से गोकशी मेें प्रयोग होने वाले उपकरण भी बरामद किए। चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम इदरीश पुत्र फरजंद निवासी घाटमपुर बताया। जबकि फरार हुए अपने साथी का नाम वासिद पुत्र मकसूद निवासी घाटमपुर बताया। पुलिस ने मौके से गोकशी के उपकरण व गोवंश की करीब पंद्रह खाल बरामद की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि इंद्ररीश गाय की खाल को सुखाकर बेचने का काम भी करता है। पुलिस ने मौके से बरामद गोवंश की खाल को परीक्षण के लिए भेज दिया है।