फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग का झांसा देकर 1.45 लाख ठगे

Sat, 04 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pics
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में मर्चेंट नेवी में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.45 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव बीराखेडी निवासी चंद्रपाल पुत्र कलीराम ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 25 मार्च को सहारनपुर स्थित एक एकेडमी ने उसके पुत्र रोहित का मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग के लिए टेस्ट लिया गया था।

टेस्ट में सफल घोषित किए जाने के बाद एकेडमी के संचालक ने 7 अप्रैल को उससे 20 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद 22 अप्रैल को बताए गए बैंक अकाउंट में 45 हजार और 26 अप्रैल को 80 हजार रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन


इसके बाद उसके पुत्र रोहित को जयपुर स्थित एक एकेडमी में भेज दिया गया। वहां कुछ दिन रोहित को ट्रेनिंग देने के बाद एकेडमी वाले उससे फीस की मांग करने लगे। फीस जमा न कराने पर एकेडमी से निकालने की धमकी देने लगे।

जबकि चंद्रपाल के अनुसार वह पूरी फीस जमा करा चुका है। जब वह सहारनपुर स्थित एकेडमी संचालक से मिलने गया तो वहां न तो एकेडमी संचालक मिला और न ही उसका आफिस। फोन पर संपर्क करने पर आरोपी ने कॉल भी रिसीव नहीं की।

पीड़ित ने सहारनपुर और जयपुर की एकेडमी संचालकों पर मिलीभगत कर उसके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

बैंक अफसर बन 70 हजार उड़ाए
छुटमलपुर फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा संदल सिंह निवासी पूजा रावल पत्नी वैभव सिंह का छुटमलपुर के पीएनबी में खाता है। एक जून को उसने अपने खाते को बेहड़ा संदल सिंह स्थित शाखा में स्थानांतरित कराने का प्रार्थनापत्र छुटमलपुर शाखा में दिया था।

दो जून की सुबह एक व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल नंबर 7544874546 से कॉल करके खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उनके खाते की निजी जानकारी ली। इसके बाद खाते को बेहड़ा संदल सिंह ब्रांच में ट्रांसफर होने की बात बताते हुए उसकी रकम भी वहां स्थानांतरित करने के नाम पर उनके मोबाइल पर आया पासवर्ड पता कर लिया और उनके खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए।

रकम निकलने का मेसेज आने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने छुटमलपुर स्थित बैंक पहुंच जानकारी ली। जहां पता चला कि अभी खाता ट्रांसफर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें