नागल (सहारनपुर)। स्टेट हाईवे पर नागल के निकट दो कारों की आमने-सामने टक्कर में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना देर शनिवार देर रात की है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी चेतन चोहान अपनी पत्नी शिवानी और बेटों अन्यवय व अदवित के साथ दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। नागल के पास पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी ओर चली गई, जहां सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी कार में सवार अब्दुल रहमान, उनकी पत्नी आयशा और बेटी रजिया भी हादसे में घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।