फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे ने बताया कि आसपास के थानों में सूचना भेज दी गई है। स्थानीय लोगों से भी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हादसे के जिम्मेदार वाहन की तलाश में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें