फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 17 घंटे बाद तालाब में मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। निर्धना तालाब में डूबे किशोर अजनान का शव कड़ी मशक्कत के बाद करीब 17 घंटे बाद मिल गया। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी से शव आने के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद करीब 3.30 बजे तालाब में साथियों संग नहाते वक्त 16 वर्षीय अजनान गांव के तालाब में डूब गया था। एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने किशोर के शव तलाश करने के लिए तालाब में जाल बिछाया। पूरे तालाब में इलेक्ट्रिक बोट घुमाई। अनेक तकनीकी साधनों का प्रयोग किया लेकिन रातभर कामयाबी नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे मृतक का शव तालाब किनारे जाल में फंसा हुआ मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मृतक के पीड़ित परिजनों को आपदा संबंधी आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आंकड़े जुटाए।
मोर्चरी से शव शाम को गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों एवं परिजनों के रिश्तेदारों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। पहले आपदा संबंधी आर्थिक सहयोग दिलाने की मांग पर हंगामा शुरू किया। सूचना पर नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया पहुंचे। उन्होंने आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शव को दफनाने पर सहमत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें