फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। मध्य प्रदेश की हिंदू महिला से नाम बदल पहचान छिपाकर शादी करने और धर्मांतरण करने का दबाव बनाते हुए मारपीट करने वाले आरोपी अजरुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्राम प्रधान सहित सात आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
गांव खामपुर निवासी अजरुल मध्य प्रदेश में एक काेल्हू में काम करता था। वहीं पर एक हिंदू महिला भी कार्य करती थी। आरोपी ने नाम बदल कर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। वह महिला को लेकर दिल्ली आ गया।
विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम में अपना नाम अजय उर्फ अज्जू बताकर मंदिर में शादी कर ली। लगभग छह वर्ष तक महिला के साथ कमरा किराए पर लेकर रहा । तीन दिन पहले युवक महिला को लेकर घर आया तो महिला को पता चला कि युवक मुस्लिम है।
आरोप है कि युवक व उसके परिजनों ने उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। विरोध करने पर पिटाई की। महिला किसी तरह वहां से भाग कर मुजफ्फरनगर पहुंची। वहां पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से मिली जो उसे एसएसपी कार्यालय पर लेकर पहुंचे। महिला का कहना था कि आरोपी युवक व प्रधान ने उसे बेचने का प्रयास किया। उसे एक कमरे में भी बंद रखा गया था।
विज्ञापन

जानकारी पाकर छपार थाना प्रभारी कार्रवाई के लिए उसे एसएसपी कार्यालय से अपने साथ ले गए। पीड़िता की तहरीर पर अजरुल, ग्राम प्रधान आमिर व आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी अजरुल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया गया हैं।
सीओ सदर राजू कुमार साव का कहना है कि पीड़िता के बृहस्पतिवार को कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। पीड़िता को वन स्टाप सेंटर में छोड़ा गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें