फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर हुई थी विनीत की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। थानाभवन व हरड़ के बीच पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर गांव खेड़ागदाई निवासी विनीत (19) की मौत हुई थी। परिजनों ने शव की पहचान की। युवक घर पर रहकर परिजनों के साथ खेती के कार्य में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब तीन बजे सहारनपुर से शामली होते हुए दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 74024 थानाभवन टाउन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन जब थानाभवन व हरड़ के बीच पहुंची तो अचानक ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल हो गया था। ट्रेन चालक व गार्ड घायल युवक को लेकर शामली स्टेशन पर पहुंचे। यहां रेलवे अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी की सूचना पर थानाभवन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की थी, लेकिन उस समय पहचान नहीं हो पाई थी।
पुलिस के मुताबिक शव की पहचान परिजनों ने विनीत पुत्र इलम सिंह निवासी गांव खेड़ा गदाई थानाभवन के रूप में की। थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि विनीत घर से किसी काम को कहकर गया था। विनीत ने पिछले वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह घर पर रहकर खेती का काम कर रहा था। वहीं पिता मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन करते हैं। बड़ा भाई बाहर किसी कंपनी में कार्य करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें