जिला अस्पताल रोड़ कार में व्यक्ति को लेजाने के बाद घटना की जानकारी लेने पहुंची पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
क्राइम ब्रांच ने युवक को उठाया, मचा अपहरण का शोर
सहारनपुर। जिला अस्पताल के पास कार ठीक कराने आए युवक को क्राइम ब्रांच ने उठा लिया। क्राइम ब्रांच की टीम के सदस्य अपनी बाइक वहां छोड़कर युवक को उसकी ही कार में डालकर ले गए। इससे अपहरण की अफवाह फैल गई। थाना जनकपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि चोरी के मामले में पूछताछ के लिए युवक को पकड़ा गया है।
सोमवार दोपहर जिला अस्पताल के नजदीक जनकपुरी मार्ग पर स्थित दुकान पर एक युवक ऑल्टो कार ठीक कराने आया था। करीब दो घंटे युवक वहां रुका। इसी बीच क्राइम ब्रांच टीम के दो सदस्य वहां पहुंचे और युवक को पकड़कर दुकान के अंदर ले गए। इसके बाद युवक की कार में ही डालकर उसे पुलिस लाइन ले आए। टीम के सदस्य अपनी बाइक वहीं छोड़कर गए। इससे दुकानदार को आशंका हुई कि युवक का अपहरण हुआ है। मामले की जानकारी थाना जनकपुरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि युवक को चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि युवक को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। अपहरण की अफवाह फैली थी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीमों ने कई ओर जगहों पर भी दबिश दी है।
जिला अस्पताल रोड़ कार में व्यक्ति को लेजाने के बाद घटना कार की दुकान पर छोड़ी गयी कार- फोटो : SAHARANPUR