फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अतिक्रमण पर प्रहार, सड़कों पर रखा दुकानदारों का सामान जब्त

Wed, 31 Dec 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को यातायात पुलिस को साथ लेकर घंटाघर से अंबाला रोड स्थित फायर ब्रिगेड तक अतिक्रमण हटाया गया। बड़ी संख्या में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर रखा गया सामान जब्त किया गया। उधर, पुल जोगियान पर भी अभियान चलाते हुए 41 दुपहिया वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस, थाना पुलिस व प्रवर्तन दल की टीम घंटाघर से अंबाला रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम को देख कई दुकानदारों ने तेजी के साथ सड़कों से सामान समेटकर दुकानों में रख लिया। जो दुकानदार ऐसा नहीं कर सके उनका सामान जब्त कर लिया गया। भारी मात्रा में सड़कों पर रखे टायर, ग्रिल, काउंटर, रेहड़ियां, बेंच आदि जब्त किया गया।
उधर, यातायात पुलिस द्वारा पुल जोगियान के निकट अवैध रूप से सड़क पर संचालित पुराने वाहनों की खरीद और बिक्री के बाजार में 41 दुपहिया वाहनों के चालान किए गए। दुकानदारों को अपने वाहन पार्किंग में खड़े करने या फिर बिक्री के वाहन दुकान के अंदर रखने की अपील की गई। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि दो दर्जन से अधिक दुकानदारों से करीब 27 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें