फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: आठ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के आरोपी को 20 साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Tue, 23 Aug 2022 06:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अदालत ने 20 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में सात साल पहले मंसूरपुर थाना क्षेत्र में आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक मनमोहन वर्मा और दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि 28 मार्च 2015 को बिहार के नवादा जिले के गांव लेम्बुआ निवासी अमित मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव से आठ साल की मासूम और उसके भाई को बहाने से खेत में ले गया। आरोपी ने बच्ची को ईंख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसी दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी मौके से भाग निकला।

यह भी पढ़ें: मेरठ में मर्डर का नया ट्रेंड: इन हत्याओं से सहम गया हर किसी का कलेजा, एक ही एंगल से हुए तीन कत्ल, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा और उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने अभियुक्त को दोषी मानते हुए 20 साल कारावास और 30 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें