हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : amar ujala
Saharanpur Accident: सहारनपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फरार हुए चालक को पुलिस ने कार समेत बादशाहीबाग चौकी पर पकड़ लिया है।
हादसा मंगलवार की शाम चार बजे गांव जाटोवाला में हुआ। इसी गांव की सोना (55) खेत में जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान बेहट की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही कार ने सोना को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार को उसका चालक लेकर फरार हो गया, जिसे बादशाहीबाग में चौकी पुलिस ने सड़क पर अवरोधक लगाकर पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: मेरठ में मर्डर का नया ट्रेंड: इन हत्याओं से सहम गया हर किसी का कलेजा, एक ही एंगल से हुए तीन कत्ल, तस्वीरें
उधर, हादसे में सोना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मिर्जापुर पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने बताया कि हादसे के जिम्मेदार कार चालक को कार समेत हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।