फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur Video: हाजी इकबाल के पूर्व पार्टनर पर हमला करने वाला दबोचा, पुलिस ने शाहनवाज को भेजा जेल

Wed, 04 Jan 2023 06:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : पूर्व MLC हाजी इकबाल के पूर्व पार्टनर पर हमला करने वाला आरोपी शाहनवाज दबोचा गया। पुलिस ने शाहनवाज को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में कोतवाली मिर्जापुर पुलिस ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के पूर्व साझेदार कारोबारी अमित जैन पर हमला करने के एक आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन




कारोबारी एवम हाजी इकबाल के पूर्व साझेदार अमित जैन ने बीती 17 दिसंबर को थाना मिर्जापुर में तहरीर देकर बताया था कि उनको ग्लोकल यूनिवर्सिटी के पास मिर्जापुर निवासी महबूब और उसके एक साथी शाहनवाज उर्फ टोंटी ने गोली मार दी। जिस पर कोतवाली मिर्जापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महबूब और साथी शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने अगले ही दिन महबूब को पकड़कर जेल भेज दिया था। उसका साथी शाहनवाज उर्फ टोंटी तभी से फरार चल रहा था।

कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि आरोपी महबूब के फरार साथी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। बुधवार की सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पूर्व में जेल गए हमले के आरोपी महबूब का साथी कही भागने की फिराक में है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में राहुल गांधी ने लालचंद से की बात, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन


वहीं मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रमोद नैन को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा गया। जहां पुलिस ने शाहनवाज उर्फ टोंटी को मिर्जापुर से पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने ड्रीम डेब्यू से खुद को किया साबित, अभ्यास मैच में रैना ने कहा था-आगे जाएगा ये लड़का

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें