फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों के बलिदान को देश रखेगा हमेशा याद

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। विधायक कीरत सिंह ने कहा कि वतन पर मर मिटने वालों को देश हमेशा याद रखता है। उन्होंने वर्ष 1962 से 1971 के युद्ध में देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले क्षेत्र के फौजियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बाइपास मार्ग स्थित प्रभा गार्डन में लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल व गंगोह प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती वंदना अंकित अग्रवाल ने प्रस्तुत दी। राष्ट्रगान व ध्वज वंदना लायन वैभव गोयल व रोहित गोयल ने किया। कार्यक्रम के दौरान वीर गति प्राप्त सूबेदार मेजर पृथ्वी सिंह के परिजनों के अलावा सूबेदार देवी सिंह, महेंद्र सिंह, फौजी भोपाल सिंह को पगड़ी पहना, अंग वस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन अरविंद टेबक व पंकज राजपूत ने किया। लायंस अध्यक्ष अरविंदर सिंह मखीजा ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें